कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने शो को लेकर काफी परेशान चल रहे थे। जब से सुनील ग्रोवर, अली असगर, चंदन प्रभाकर, सुगंधा मिश्रा ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ा तब से इसकी टीआरपी काफी नीचे चली गई थी लेकिन अब कपिल को राहत मिलती दिख रही है। दरअसल, उनके इस शो ने फिर से टॉप 5 में जगह बना ली है।
एक्टर कीकू शारदा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें टीआरपी के मामले में उनका शो नंबर पांच पर है। कीकू ने ट्वीट किया, 'देश के हिंदी शो में टॉप पांच में वापसी। दोस्तों को धन्यवाद। हमें लोगों का मनोरंजन करना पसंद है और आगे भी करते रहेंगे।'
Back to top 5 Hindi shows of the country #TKSS @SonyTV 🙏🏻thanks for all the love doston. We love to entertain and will continue to do so.🤗😘 pic.twitter.com/7EVoTbSeNV
— kiku sharda (@kikusharda) June 8, 2017
कीकू शो में अलग-अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करते रहे हैं। वहीं सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने से पहले फैंस उनके रिंकू भाभी और मशहूर गुलाटी के किरदारों को बहुत पसंद करते थे। आज भी लोग सुनील को शो में याद करते हैं। हाल ही में एक फैन ने ट्विटर पर कपिल से पूछा था कि वो सुनील को शो में कब वापस ला रहे हैं। जिसके जवाब में कपिल ने कहा, 'जब उनका दिल करे। मैंने उन्हें कई बार कहा है। '