'द कपिल शर्मा शो' में चंदू चायवाला बनने वाले चंदन प्रभाकर के घर आज खुशियां आई हैं। चंदन एक बेटी के पिता बने हैं।
उन्होंने ट्विटर पर ये खुशी अपने फैंस के साथ शेयर की। चंदन ने लिखा, 'इसे शब्दों में बयां करने का मतलब होगा सीमित करना, लेकिन इस खुशी की कोई सीमाएं नहीं हैं। अब मैं एक बेटी का पिता हूं। भगवान का शुक्रिया।'
इस खुशी के मौके पर वो अपनी पत्नी नंदनी का शुक्रिया अदा करना भी नहीं भूले। चंदन ने नंदिनी खन्ना से 2015 में शादी की थी।
Trying to xpress my happiness in words...Thanx Nandani...lots of love n hugs. pic.twitter.com/zNBKG3KLDE
— Chandan Prabhakar (@haanjichandan) March 31, 2017
शो की बात करें तो चंदन ने पिछले कुछ एपियोड्स की शूटिंग नहीं की है। सुनील ग्रोवर और अली असगर के साथ उनके भी शो छोड़ने की खबरें आ रही थीं। हालांकि चंदन ने अभी तक इस मामले पर कुछ कहा नहीं है।