फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कपिल ने घर के काम को लेकर सुरेश रैना से कही ऐसी बात, कॉमेडियन ने छू लिए क्रिकेटर के पैर

Mon, 10 Apr 2023 11:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कपिल शर्मा के शो में इस बार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका, आकाश चोपड़ा पत्नी आक्षी माथुर और दीपक चाहर पत्नी जया के साथ पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों से मजेदार सवाल किए जिसके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए।
विज्ञापन
सुरेश रैना और कपिल शर्मा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कपिल शर्मा अपनी हाजिर जवाबी और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। वह अपने आसपास की छोटी-छोटी चीजों में से भी कॉमेडी खोज लेते हैं। अभिनेता का द कपिल शर्मा शो काफी मशहूर हैं। इस बार कपिल के शो में कुछ क्रिकेटर्स अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे। शो में इन क्रिकेटर्स ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से शेयर किए, इनमें से कुछ चौंकाने वाले भी थे।

विज्ञापन

कपिल  ने क्रिकेटर्स की पत्नियों से पूछा सवाल
कपिल शर्मा के शो में इस बार भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी प्रियंका, आकाश चोपड़ा पत्नी आक्षी माथुर और दीपक चाहर पत्नी जया के साथ पहुंचे। इस दौरान कपिल शर्मा ने क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों से मजेदार सवाल किए जिसके उन्होंने दिलचस्प जवाब दिए। कपिल ने क्रिकेटर्स की पत्नियों से सवाल किया और पूछा, वैसे तो आपके पति बाहर होते हैं, बिजी होते हैं, लेकिन जब भी वो घर पर होते हैं तो क्या घर के कामों में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Alice Kaushik: साइबर बुलिंग का शिकार हुईं पंड्या स्टोर की 'रावी', बॉयफ्रेंड कवर ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

कपिल ने छुए सुरेश रैना के पैर
कपिल के इस सवाल पर सुरेश रैना की पत्नी ने कहा, नहीं-नहीं, घर का सारा काम वो ही करते हैं। सुरेश रैना ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, खाना तो एक घंटे में बन जाता है, मगर उस खाने में प्यार हो...। सुरेश रैना के ऐसा कहते ही कपिल मजेदार अंदाज में अपनी सीट से उठकर सुरेश रैना के पैर छूते हैं और कहते हैं पाजी मुझे माफ कर दो। 
विज्ञापन

कपिल ने अपनी पत्नी के लिए कही ऐसी बात
दोनों की बातें सुन पास में बैठे दीपक के लिए भी अपनी हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता। यहां तक कि वो अपनी सीट छोड़कर सुरेश के पास उनके पैर छूने पहुंच जाते हैं। इस दौरान एक क्रिकेटर की वाइफ कहती हैं जब भी उनके पति क्रिकेट खेलने जाते हैं तो वह कोई ऐसी बात नहीं कहती हैं, जिससे उनका ध्यान हटे। इस बात पर गौर फरमाते हुए कपिल अपनी पत्नी गिन्नी की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि यह बात उन लोगों पर भी लागू होती है, जिनके पति टीवी शो करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें