फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2022: कपिल शर्मा शो में दिखे लोहड़ी के रंग, दिव्या दत्ता, जसपिंदर नरूला और जसबीर जस्सी ने यूं जमाई महफिल

Thu, 13 Jan 2022 03:55 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड पॉपुलर एक्टर दिव्या दत्ता और मशहूर पंजाबी सिंगर जसपिंदर नरूला और जसबीर जस्सी की मौजूदगी में लोहड़ी का धमाल दिखाई देगा। शो की शूटिंग के दौरान जसबीर जस्सी 'गुड़ नाल इश्क मिठा' गाते दिखे और उनका लय में आना था कि सब अपनी सीट पर ही डांस करने पर मजबूर हो गए। इसी तरह जसपिंदर नरूला उस वक्त की यादें ताजा करती दिखीं जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और स्वर्गीय जगजीत सिंह के लिए अपना पहला गाना गाया था। दिव्या दत्ता ने बताया कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान अपनी किताब 'द स्टार्स इन माय स्काय' लिखने में अपना वक्त गुजारा। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान सभी मेहमान अपनी जिंदगी से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें साझा करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show Lohri special - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान शो के कलाकारों कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर भी मंच पर आकर अपने मजेदार कारनामों से सबको खूब हंसाया। इतना ही नहीं, होस्ट कपिल शर्मा और मेहमानों के बीच की हंसी-मजाक के बीच पूरी शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद लोग ठहाका लगाकर हंसते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें