रियलिटी शो ‘द 50’ में अलग-अलग फील्ड से जुड़े 50 कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। ‘बिग बॉस’ की ही तरह इसमें भी कंटेस्टेंट के बीच नोंक-झोंक और लड़ाई देखने को मिल रही है। हालांकि लड़ाई के मामले में इस शो को बिग बॉस से ऊपर माना जा रहा है। यहां एंटरेटनमेंट कम, लड़ाई-झगड़े ज्यादा हो रहे हैं। हाल ही में डांसर सपना चौधरी और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल के बीच खूब घमासान हुआ।
कौन किसे मारेगा थप्पड़?
जियो हॉटस्टार ने शो से जुड़ा एक और प्रोमो रिलीज किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-जब दो स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी टकराएंगी, तो कलेश होगा ही। साथ ही प्रोमो में सपना चौधरी और दिव्या अग्रवाल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो की शुरुआत में सपना दूसरे कंटेस्टेंट से कह रही हैं, कब तक रोक लोगे, मैं इसे (दिव्या) को मारूंगी।’ जिसके बाद दिव्या इसके जवाब में सपना से कह रही हैं, ‘अगर मुझे थप्पड़ मारेगी, तो मेरा एमएमए का मुक्का पड़ेगा।’ वीडियो के बीच में दोनों के बीच जबरदस्त कहा-सुनी देखने को मिलती है। प्रोमो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त एंटरटेनमेंट दर्शकों को देखने को मिलने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें: शो 'द 50' में प्रतियोगियों को मिला अजीब टास्क, मनीषा रानी को आया चक्कर; बोलीं- मेरा दिमाग नहीं चल रहा
बीते दिनों भी सपना का हुआ था झगड़ा
बीते दिनों भी सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर अदनान शेख के बीच जमकर झगड़ा देखने को मिला था। इस झगड़े में अदनान ने सपना चौधरी को लेकर बदजुबानी की थी। इस पर वह भड़क गई थी और उन्हें मारने-पीटने की धमकी दे डाली थी।
क्या है शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट?
यह एक अलग तरह का गेम शो होगा। इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हैं। शो में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसे कई लोग शामिल हैं। ‘द 50’ में युविका चौधरी, प्रिस नरुला, रजत दलाल, करण पटेल जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। यह शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।