फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शो में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इस तरह शूट किए इंटीमेट सीन, बोलीं- हम कंफर्ट जोन में थे

Fri, 06 Feb 2026 06:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dil Dhokha Aur Desire: अपने अपकमिंग शो 'दिल धोखा और डिजायर' में इंटीमेट सीन शूट करने पर आकांक्षा चमोला ने अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि इसमें काम का अनुभव कैसा रहा।
विज्ञापन
आकांक्षा चमोला - फोटो : इंस्टाग्राम@akankshagkhanna
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपकमिंग शो 'दिल धोखा और डिजायर' को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं। इसमें अली हसन, कुंवर अमरजीत सिंह, कृति गर्ग, माही खान और कई दूसरे कलाकार भी हैं। हाल ही में उन्होंने इसमें इंटीमेट सीन शूट करने के बारे में बात की है।
विज्ञापन

सब कुछ कंफर्ट जोन में हुआ
आकांक्षा का अपकमिंग शो 'दिल धोखा और डिजायर' 12 फरवरी से टेलीकास्ट होगा। इसमें आकांक्षा ने कई बोल्ड और इंटीमेट सीन दिए हैं। फिल्मी ज्ञान से बातचीत में आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने बोल्ड सीन कैसे शूट किए हैं। उन्होंने कहा 'इन दिनों सेंसरशिप बहुत सख्त है। ऐसे में मेकर्स ने सभी गाइडलाइन फॉलो की हैं। सब कुछ कंफर्ट जोन में हुआ है। निर्देशक लाजवाब थे। अगर निर्देशक नहीं होता तो हम कुछ नहीं कर पाते। हमारी सपोर्टिंग ने बहुत साथ दिया।'

क्या 'मर्दानी 3' पर लगे पेड प्रमोशन के आरोप? दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद यश राज फिल्म्स ने दी ये साफाई

आकांक्षा चमोला, गोरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@GauravKhanna
एक दूसरे को सहज महसूस कराते हैं
उन्होंने आगे कहा 'जो लोग सेट पर थे, उन सभी की यह प्राथमिकता थी कि लड़की को सहज रखना है। हमारे फ्लोर पर जब ऐसे सीन शूट होते थे तब हमारे साथ इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर होते थे। सभी सीन के लिए हमारी ट्रेनिंग हुई। वहां पर हम सभी ने एक दूसरे को सहज महसूस कराया। तो सिर्फ एक्टिंग ही नहीं इंटीमेसी वर्कशॉप भी होती है। हमें एक दूसरे का कंफर्ट जोन पता होता है। लाइन भी क्रॉस होती है। वहां पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर होती है, वह आपको प्रोटेक्ट करने के लिए होती है। एक यकीन भी होता है।' 
विज्ञापन

गौरव और आकांक्षा का रिश्ता
ख्याल रहे कि आकांक्षा अपने पति गौरव खन्ना के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। गौरव और आकांक्षा की शादी साल 2016 में हुई थी। खबरों के मुताबिक गौरव पिता बनना चाहते हैं। हालांकि आकांक्षा ऐसा नहीं चाहती हैं। वह मां बनने के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें