फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शो 'द 50' में प्रतियोगियों को मिला अजीब टास्क, मनीषा रानी को आया चक्कर; बोलीं- मेरा दिमाग नहीं चल रहा

Wed, 04 Feb 2026 03:46 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Show The 50 Task: 'द 50' के नए शो में प्रतियोगियों को हैरान कर देने वाला टास्क मिला है। इस टास्क को करते हुए कई प्रतियोगियों को चक्कर आने लगे हैं।
विज्ञापन
द 50 के प्रतियोगी - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'द 50' अपने अलग-अलग कारनामों की वजह से सुर्खियों में है। इस शो में प्रतियोगियों को कई अलग-अलग टास्क दिए जा रहे हैं। हाल ही में प्रतियोगियों को ऐसा टास्क दिया गया जो काफी हैरान करने वाला है। इस टास्क को पूरा करते हुए कंटेस्टेंट को चक्कर आने लगे। आइए जानते हैं कंटेस्टेंट को कौन सा टास्क दिया गया?
विज्ञापन

एक सवाल के 10 हजार
रियलिटी शो 'द 50' का प्रोमो सामने आया है। इसमें कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया जाता है। टास्क काफी मुश्किल है। जो प्रतियोगी इसे हल कर लेता है उसे 10 हजार मिलेंगे। प्रतियोगियों को एक सवाल पढ़ना है और उसे घूमती हुए एक चाक पर बैठकर हल करना है। पहले मनीषा रानी सवाल को हल करती हैं और कहती हैं कि मेरा दिमाग नहीं चल रहा है।
 

चाक से गिरी प्रतियोगी
इसके बाद शो में कई दूसरे प्रतियोगियों को दिखाया जाता है। सभी घूमती हुई चाक पर बैठ कर सवालों को हल करते हैं। एक प्रतियोगी सवाल को हल करते हुए चाक से गिर जाती है। आखिर में होस्ट कहते हैं कि आपका सवाल गलत है। इस पर सभी हैरान हो जाते हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस प्रोमो के कैप्शन में लिखा है 'दिमाग, रणनीति और स्पीड का टेस्ट।' अब यह एपिसोड देखने पर पता चलेगा कि किन प्रतियोगियों ने सवालों को हल कर लिया है।

‘ऐसा मारूंगी…’ इंफ्लुएंसर अदनान की बदजुबानी पर भड़की सपना चौधरी, रियलिटी शो ‘द 50’ बना जंग का मैदान
विज्ञापन

कहा देखें शो?
आपको बता दें कि 'द 50' एक अलग तरह का शो है। इसमें 50 प्रतियोगी शामिल हैं। प्रतियोगियों में एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन जैसी कई हस्तियां हैं। इसमें प्रिंस नरुला, युविका चौधरी, रजत दलाल, करण पटेल जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं। यह शो जियो हॉटस्टार और टीवी चैनल कलर्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें