रीम शेख ने कहा कि पुरुषों के लिए हेट को लोग नारीवाद के रूप में देखते हैं, लेकिन वह दोनों जेंडर्स को निष्पक्ष रूप से देखती हैं। रीम शेख की इन बातों को सुनने के बाद एक ग्रुप ने काफी ज्यादा ट्रोल किया है।
आठ मार्च के दिन भारत में होली का त्योहार मनाया गया था तो वहीं, पूरे विश्व भर में महिला दिवस मनाया गया है। महिलाओं के सम्मान के रूप में इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। इसी बीच तेरे इश्क में घायल फेम एक्ट्रेस रीम शेख ने भी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान महिला दिवस को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह नारीवाद में नहीं बल्कि समानता में विश्वास करती हैं। उन्होंने कहा कि पुरुषों के लिए हेट को लोग नारीवाद के रूप में देखते हैं, लेकिन वह दोनों जेंडर्स को निष्पक्ष रूप से देखती हैं। रीम शेख की इन बातों को सुनने के बाद एक ग्रुप ने काफी ज्यादा ट्रोल किया है।
यूजर्स ने किया ट्रोल
विज्ञापन
रीम शेख के इंटरव्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल, कुछ लोगों ने मुताबिक रीम बहुत बेवकूफ हैं। वहीं, कुछ लोगों ने वहां पर एक्ट्रेस का समर्थन भी किया है, उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस ने जिस नारीवाद की बात की है वह लोग समझ नहीं है, उनकी बातों को गलत तरीके से ले रहे हैं। कुछ यूजर्स ने उन्हें अपने से बड़े उम्र के एक्टर के साथ रोमांस करने को लेकर कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा शटअप, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-फेमिनिज्म का मतलब होता है कि जो ऑपरचुनिटी किसी पुरुष को मिलती है, वही महिलाओं को भी मिले..प्लीज कोई इन्हें सिखाए। इसी तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर लगातार रीम शेख को लेकर किए जा रहे थे।
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं रीम
यूजर्स के इस तरह के कमेंट के बाद एक्ट्रेस ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों तेरे इश्क में घायल टीवी शो में नजर आ रही हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज वीडियो साझा करती करती रहती हैं।