फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का असर: कलाकारों को पैसा न देने वाले निर्माताओं की बनेगी सूची, हर महीने करना होगा भुगतान

Thu, 28 May 2020 05:48 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
शूटिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दो महीने से भी ज्यादा समय से बंद शूटिंग के बीच भी अपने कलाकरों और तकनीशियनों का भुगतान न करने वाले फिल्म और टेलीविजन धारावाहिकों की सूची जल्द ही सार्वजनिक हो सकती है। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्ल्यूआईसीई) की बैठक में ऐसे निर्माताओं की सूची तैयार करने का फैसला लिया गया है। तय ये भी हुआ है कि शूटिंग अब उन्हीं फिल्मों और टीवी सीरियलों की फिर से शुरू हो सकेगी, जिनके निर्माता अपना बकाया चुकता कर देंगे।

विज्ञापन


कोरोना संकट के मुंबई में असर दिखाने के बाद से ही दैनिक वेतन भोगी कलाकारों और तकनीशियनों की हालत काफी खस्ता है। टीवी धारावाहिक उद्योग में कलाकारों का वेतन शूटिंग के 90 दिन बाद देने का नियम निर्माताओं ने अपनी तरफ से बना रखा है। इसे कुछ निर्माताओं ने धारावाहिक के प्रसारण के 90 दिन बाद कर लिया है। इस बारे में कोई सरकारी कानून न होने से कलाकार काफी संकट में रहे हैं। कलाकारों के हितों का दम भरने वाली संस्था सिनटा ने कभी इसे लेकर निर्माताओं पर दबाव तक नहीं बनाया। सिनटा ने कामगारों की फेडरेशन से भी खुद को अलग कर रखा है।

लेकिन, लॉक डाउन के दौरान कुछ कलाकारों के आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर लेने के बाद फेडरेशन ने ये मामला अपने हाथ में ले लिया है। अमर उजाला ने इस बारे में कलाकारों की हालत पर लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग की, इसका असर भी हुआ। फेडरेशन की तरफ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भेजे गए एक पत्र में इस बात पर खास जोर दिया गया है कि लॉकडाउन के बाद फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पहले सभी कलाकारों और कर्मचारियों के पूरे बकाये का भुगतान किया जाए। फेडरेशन की मांग ये भी है कि शूटिंग शुरू होने के बाद निर्माता हर कलाकार और कर्मचारी को महीने के हिसाब से वेतन देना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन


राज्य सरकार के निर्देश इस बारे में आते, उससे पहले ही निर्माताओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फेडरेशन की इस शर्त को मान लिया है। प्रोड्यूसर्स काउंसिल ने फेडरेशन से उन निर्माताओं की सूची भी मांगी है जिन्होंने अपने यहां काम कर चुके कामगारों के वेतन का भुगतान नहीं किया है। शूटिंग शुरू होने से पहले फेडरेशन और यूनियन उन निर्माताओं पर ही कार्रवाई करेंगी और कामगारों के बकाए का भुगतान करवाएंगी।

जिन कलाकारों या तकनीशियनों का पैसा किसी निर्माता पर बकाया है वे इसकी शिकायत फेडरेशन की ईमेल आईडी federationcineemployees@yahoo.co.in पर सीधे कर सकते हैं। इस बारे में अमर उजाला से भी तमाम कलाकार लगातार संपर्क कर रहे हैं। इस बारे में किसी तरह की समस्या की जानकारी entertainmentdesk@bom.amarujala.com पर दी जा सकती है।  निर्माता से भुगतान मिलने की दिक्कत होने पर संबंधित कलाकार या तकनीशियन सीधे फेडरेशन के मोबाइल नंबर 9029444000 पर भी फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सोनू सूद से यूजर ने सैलून पहुंचाने की कही बात, अभिनेता ने दिया यूं मजेदार जवाब

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें