फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 की उम्र में टीवी अभिनेत्री Mebeina Michael ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Wed, 27 May 2020 06:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मेबीना माइकल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टेलिविजन अभिनेत्री मेबिना माइकल (Mebeina Michael) के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। मेबिना माइकल की एक भयानक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वह 22 साल की थीं। अभिनेत्री को रियलिटी शो Pyaate Hudugir Halli Life से लोकप्रियता मिली थी।

विज्ञापन


अभिनेत्री अपने होमटाउन मादिकेरी जा रही थीं। यह दुर्घटना कर्नाटक के देवीहल्ली के पास हुई। मादिकेरी के रास्ते में ही उनकी कार की एक ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जबकि अभिनेत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। Mebeina Michael के साथ कार में उनके अन्य दोस्त भी थे, जिनका इलाज किया जारी है।

बेल्लुरु पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। अभिनेत्री की मौत से उनके परिवार और पूरे टेलीविजन उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


Pyaate Hudugir Halli Life शो के होस्ट अकुल बालाजी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''मेरी पसंदीदा प्रतियोगी और PHHL 4 की विजेता के अचानक निधन की खबर को सुनकर झटका लगा है। अभी वह युवा थी। उनके परिवार के लिए प्रार्थना।''

विज्ञापन


पढ़ें- लॉकडाउन में पैसों की तंगी ने ली इन टीवी स्टार्स की जान, क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री ने फैंस के लिए छोड़ा दर्द भरा संदेश

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें