फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी रेटिंग: 'बालिका वधु' आया टॉप 5 में

Fri, 10 May 2013 07:18 AM IST
अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
हैलो फ्रेंड्स! इंडियन एंटरटेनमेंट टेलीविजन की 18वें सप्ताह की रेटिंग में बहुत फेरबदल देखने को मिले हैं।
विज्ञापन


इस सप्ताह 'बालिका वधु' को टॉप 5 में आने का मौका मिल गया है। इसके अलावा कई शो इस सप्ताह टॉप 10 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

आइए जानें, 18 वें सप्ताह की टीवी रेटिंग में और क्या कुछ खास बदलाव हुए।

'सपने सुहाने ... है' आया टॉप 5 में
जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'सपने सुहाने लड़कपन के' यूं तो पिछले सप्ताह की तरह इस बार भी टॉप 5 में है लेकिन इस सप्ताह इस शो की रेटिंग काफी अच्छी रही, जिससे ये शो नंबर दो पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

देखें टॉप 5 में और कौन से शो शामिल हुए-



अन्य टॉप शो
इस सप्ताह स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और जी टीवी पर प्रसारित धारावाहिक 'कुबूल है' 2.6 रेटिंग के साथ नंबर छह पर रहें वहीं कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'ससुराल सिमर का' 2.5 रेटिंग के साथ नंबर सात पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर आठ पर रहे कई शो
इस सप्ताह कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला' और 'उतरन' के साथ-साथ रिएलिटी शो 'इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार' और 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' नंबर आठ पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

क्राइम शो भी टॉप 10 में
सोनी चैनल पर प्रसारित क्राइम शो 'सीआईडी' और 'क्राइम पेट्रोल' भी टॉप 10 लोकप्रिय शो में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

लोकप्रिय मनोरंजन चैनलों में कौन रहा हिट


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें