'इंडिया हैज गॉट टैलेंट' का चौथा संस्करण जीतने वाले मराजु सुमंत और सोनाली मजुमदार अब 'झलक दिखला जा 6' के छठे संस्करण में नजर आएंगे।
इस जोड़ी ने अपने साल्सा डांस से करन जौहर, किरन खेर और मलाइका अरोड़ा को बहुत प्रभावित किया था और पिछले साल 'इंडिया हैज गॉट टैलेंट' का फाइनल भी जीता था।
सोनाली और सुमंत 'झलक दिखला जा' में गायक शान, हास्य कलाकार सपरेश मेनन, और टीवी कलाकार दृष्टि धामी और श्वेता तिवारी से मुकाबला करेंगे।
नृत्य निर्देशक रेमो डिसूजा, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और फिल्मकार करन जौहर इस शो के जज होंगे।