फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejasswi Prakash: बर्थडे पार्टी में रोमांटिक हुईं तेजस्वी प्रकाश, सरेआम किया करण कुंद्रा को किस

Tue, 11 Oct 2022 06:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करण और तेजस्वी के प्यार की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस से हुई थी। इस शो के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। पहले लोगों को दोनों का प्यार गेम का हिस्सा लगा लेकिन इस शो के बाद भी दोनों की मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया।
विज्ञापन
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्टर करण कुंद्रा का सोमवार को जन्मदिन था। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने एक विशेष पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में दोनों मैचिंग कलर के आउटफिट में कमाल लग रहे थे। इस पार्टी में दोनों के घरवालों ने भी शिरकत की थी। पार्टी के दौरान यह कपल रोमांटिक मूड में भी नजर आया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। फोटोज में दोनों के बीच रोमांस साफतौर पर देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें

बिग बॉस में हुई प्यार की शुरुआत
बता दें कि करण और तेजस्वी के प्यार की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस से हुई थी। इस शो के दौरान दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। पहले लोगों को दोनों का प्यार गेम का हिस्सा लगा लेकिन इस शो के बाद भी दोनों की मुलाकातों का सिलसिला जारी रहा और धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ता चला गया।
Mulayam Singh Funeral: अमिताभ के जन्मदिन के बावजूद मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे जया बच्चन और अभिषेक
विज्ञापन

एक दूसरे को डेट कर रहे हैं दोनों
इस जोड़ की कई फोटोज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों की सगाई की भी खबरे सामने आई थीं। लेकिन यह महज एक कोरी अफवाह ही साबित हुई। फिलहाल यह जोड़ा एक दूसरे को डेट ही कर रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो करण टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। वह अब तक कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। वहीं, तेजस्वी भी एकता कपूर के 'नागिन' सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। 
Nayanthara-Vignesh: माता-पिता बनकर विवादों में फंसे नयनतारा-विग्नेश शिवन, राज्य सरकार करेगी सरोगेसी की जांच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें