दरअसल, सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें शो में लड़ाई-झगड़ा देखने को मिल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के किचन एरिया में सभी लोग खड़े हैं और किसी बात पर पहले से ही बहस चल रही है। इसी बीच श्रीजिता अचानक से बोल पड़ती हैं कि ये लोग मुंह लगाने के लायक नहीं है। इसके साथ ही श्रीजिता 'स्टैंडर्डलेस' शब्द का भी इस्तेमाल करती हैं। श्रीजिता का यह कमेंट गोरी नागौरी के लिए होता है और इसी वजह से गोरी का गुस्सा फूट पड़ता है।
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: श्वेता बच्चन ने माता-पिता को बताया था ओवर प्रोटेक्टिव, बेटी को बचपन में मिलती थी यह सजा
गोरी नागौरी श्रीजिता पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहती हैं कि यह ऐसे कैसे बोल सकती है। वहीं, प्रियंका भी आगे आकर कहती हैं, 'इंग्लिश आती है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बाकि लोग गंवार है। वहीं, एमसी स्टेन भी गोरी नागौरी के सपोर्ट में खड़े होते हैं और वह उनके लिए बोलते हैं। इस पूरे बवाल में घर के सभी लोग कूद पड़ते हैं। सभी एक-दूसरे पर चिल्लाने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और इस प्रोमो से साफ है कि आने वाले एपिसोड में 'बिग बॉस' में खूब सारा बवाल देखने को मिलेगा लेकिन यह चीज शो के फैंस के लिए काफी मजेदार होगी।
यह भी पढ़ें:- Amitabh Family Tree: अमिताभ के परिवार में इन लोगों को नहीं जानते होंगे आप, देखें बच्चन का 'फैमिली ट्री'
बता दें कि 'बिग बॉस' के लगभग हर सीजन में देखने को मिला है कि पहले हफ्ते में शो से कोई बाहर नहीं होता है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है। दावा किया जा रहा था कि सीजन 16 के पहले हफ्ते एमसी स्टेन बाहर हो जाएंगे। लेकिन सलमान खान ने सभी को सरप्राइज देते हुए पहले हफ्ते के एविक्शन को रोक दिया है। लेकिन इस हफ्ते में 'बिग बॉस 16' के घर से जरूर कोई बाहर जाएगा।