फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehseen Poonawalla: बिग बॉस फेम तहसीन पूनावाला के घर गूंजी किलकारी, एक्टर की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म

Wed, 01 Mar 2023 04:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी अभिनेता और 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला पिता बन चुके हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए फैंस को दी है।
विज्ञापन
तहसीन पूनावाला, मोनिका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेता और 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतिभागी तहसीन पूनावाला के घर आज किलकारी गूंजी है। अभिनेता पिता बन गए हैं। आज यानी एक मार्च को सुबह उन्होंने अपनी पत्नी मोनिका के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते हुए फैंस को दी है। फैंस अब कपल को पहली बार माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

बेबी बॉय का स्वागत
तहसीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए पत्नी और बच्चे की खास तस्वीरें साझा कीं। यह तस्वीरें हॉस्पिटल की हैं, जहां मोनिका ने बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, अभिनेता ने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने बेबी बॉय का चेहरा इमोजी की मदद से छुपा लिया। एक तस्वीर में वह अपने बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में उनकी पत्नी और बेटे को देखा जा सकता है।
 

Bollywood: शादी के बाद भी रहा इन सेलेब्स का अफेयर, एक ने तो किया था सात फेरों का वादा

बेटे के नाम की घोषणा
सोशल मीडिया पर अभिनेता ने पिता बनने की खुशी जाहिर की। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया है। उन्होंने पोस्ट को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमें अपने बेटे जुर्वन के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।' तहसीन ने जुर्वन का अर्थ बताते हुए लिखा, 'वह जो समय और भाग्य पर शासन करता है।' साथ ही उन्होंने इस पोस्ट के जरिए डॉक्टर और स्टाफ का शुक्रिया भी अदा किया।
Salman Khan: ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हैंडसम लगे सलमान खान, फैंस बोले- इतना अच्छा दिखना बंद करो
विज्ञापन

बीते साल दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी 
तहसीन और मोनिका की शादी 2016 में हुई है। मोनिका, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की चचेरी बहन हैं। बीते साल कपल ने प्रेग्नेंसी फोटोशूट करवाया था। फोटोज को साझा करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि जल्द ही वह दो से तीन होने वाले हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'हमारी परफेक्ट तिकड़ी। हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम 2023 के वसंत में बेबी पूनावाला का स्वागत करने वाले हैं।' 
Kartik Aaryan: रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन! जानें क्या है हकीकत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें