फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल अपनी दुकान बेच रहा है ?

Thu, 22 Nov 2018 09:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
विज्ञापन
अब इस कहानी की शुरुआत उस समय हुई जब एक व्यापारी जेठालाल की दुकान पर आकर अपने बिजनेस के बारे में बात करता है और बताता है कि वो अपनी दुकान बेचने के बारे में सोंच रहा है। जेठालाल सोंचने लगता है कि आजकल उसकी दुकान पर भी छोटी छोटी बिक्री ही हो रही है और ये सोचकर उसे गुस्सा आने लगता है। जैसे जैसे दिन बढ़ता है वैसे वैसे उसका तनाव भी बढ़ता है। अगले दिन अखबार पढ़ते समय भिड़े गाबा इलेक्ट्रॉनिक्स को बेचने का एक विज्ञापन देखता है। 
विज्ञापन


वो माधवी के साथ तुरंत मेहता के घर जाता है और धीरे धीरे पूरा गोकुलधाम वहां पर जमा हो जाता है क्योंकि सभी ने वह विज्ञापन देख लिया था। उधर जेठालाल बापू जी से अपनी परेशानी बताता है और कहता कि उसका मन करता है कि दुकान बेचकर वह गुजरात वापस चला जाये। बापू जी उसे समझाते हैं कि सब ठीक हो जायेगा। सभी गोकुलधामवासी उसे मेहता के घर बुलाते हैं पर उनके कुछ बोलने से पहले ही बापूजी चिल्ला कर जेठालाल को सोसाइटी के कम्पाउन्ड में बुलाते हैं। सभी उसके पीछे-पीछे कम्पाउन्ड में आते हैं और विज्ञापन देखकर जेठालाल भी आश्चर्यचकित रह जाता है। क्या करेगा जेठालाल? किसने उसके मन की बात समझ कर ये विज्ञापन डाला है? क्या जेठालाल भी दया बहन की तरह गुजरात चला जायेगा?
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें