फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीवी रोडीस फेम इस एक्टर की अगले महीने है दूसरी शादी, 10 महीने पहले ही दिया था पहली पत्नी को तलाक

Thu, 22 Nov 2018 08:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
raghuram
विज्ञापन

टीवी रियलिटी शो रोडीस फेम रघुराम अपनी कनाडियन गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो के साथ शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सगाई है की है। रघुराम ने खुद शादी करने की खबर दी है। रघुराम ने यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर दी है। गौरतलब है कि उनकी पहली शादी सिर्फ दस महीने ही चली है। आइए जानते हैं कब है उनकी दूसरी शादी... 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में वह अपनी होने वाली पत्नी के साथ एक कार्टून फोटो में दिख रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने दिसंबर 2018 भी लिखा है। इसका सीधा सा मतलब है कि वह अगले महीने दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। हालांकि रघुराम ने अभी शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। खबर है कि रघुराम गोवा में शादी रचाएंगे। 

रघुराम और नताली डि लुसियो पहली बार साल 2016 में मिले थे। जिसके बाद से इनका प्यार परवान चढ़ने लगा। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती गई और फिर सगाई करने का फैसला ले लिया। इसी साल दोनों ने सगाई की है। बता दें कि रघुराम ने अपनी पत्नी से सगाई से 6 महीने पहले ही तलाक दिया था। 
विज्ञापन

रघुराम की सगाई में बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर करणवीर सिंह बोहरा अपनी पत्नी टीजे संग साथ पहुंचे थे। दरअसल, करणवीर ने ही रघुराम की सगाई की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी जिसके बाद से यह बात सामने आई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें