फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समंदर में वैज्ञानिकों ने खोजी द्वारका की दिलचस्प कहानियां, शुक्रवार को होगा डिस्कवरी पर प्रसारण

Tue, 09 Jul 2019 02:43 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Expedition Unknown - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
विज्ञापन

देश में मनोरंजन उद्योग की दिनोंदिन होती तरक्की के चलते दुनिया भर के फिल्म प्रोडक्शन हाउस और टेलीविजन चैनल अपनी हर कहानी में भारतीय पृष्ठभूमि को भी कहीं न कहीं शामिल जरूर करते हैं। डिस्कवरी चैनल ने इससे दो कदम आगे जाते हुए अपनी नई सीरीज एक्पेडिशन अननोन का पहला एपिसोड ही भारत की एक ऐसी जगह पर बना दिया है, जिसके बारे में पुराणों से लेकर आधुनिक इतिहास तक के अनगिनत किस्से मौजूद हैं।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे मशहूर खोजकर्ताओं में से एक जोश गेट्स आने वाले शुक्रवार से डिस्कवरी चैनल पर एक नया शो लेकर आ रहे हैं, नाम है एक्पेडिशन अननोन यानी अज्ञात के खोज की यात्रा। इस यात्रा का पहला पड़ाव गुजरात का द्वारका शहर है। 

विज्ञापन

Expedition Unknown - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पुराणों में इसे भगवान कृष्ण की नगरी के नाम से जाना जाता है और यह भी कहा जाता है कि ये पौराणिक शहर महाभारत काल में ही समुद्र के नीचे समा गया था। जोश अब यह खोजने निकले हैं कि क्या द्वारका नगरी वाकई समुद्र के नीचे है। इस खोज में जोश का साथ दुनिया के कुछ मशहूर वैज्ञानिकों की टीम देने रही है। सूत्रों की मानें तो इस टीम ने समुद्र के अंदर गोते लगाकार कुछ ऐसा खोज निकाला है जो अब तक द्वारका को लेकर चली आ रही कहानियों को एक नया मोड़ दे सकती है।

पुराणों के मुताबिक द्वारका को भगवान कृष्ण ने दैवीय शक्तियों का आह्वान करने बनाया था और इसकी तमाम इमारतें सोने से मढ़ी हुई थीं। समुद्र के भीतर से निकले इस शहर के चारों तरफ एक विशालकाय पत्थरों की दीवार थी जिसने इसे सदियों तक आंक्राताओं से बचाए रखा। भगवान कृष्ण के अवसान के साथ ही यह नगरी फिर से समुद्र में समा गई थी। जोश इसी पौराणिक गाथा को आज के समय में खोजने निकले हैं। कैसा रहा उनका ये सफर इसी की कहानी उनके टीवी शो की पहली कड़ी के तौर पर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें