तान्या मित्तल ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में दर्शकों का खूब मनाेरंजन किया था। अपनी अमीरी के किस्से वह शो में सुनाया करती थीं। हाल ही में वह दिल्ली के चांदनी चौक में लहंगे खरीदती दिखीं। लाल रंग का लहंगा भी तान्या से ट्राई किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। इसके बाद ही तान्या मित्तल के फैंस को लगा कि वह शादी करने वाली हैं। दुबई का वीडियो देखकर भी तान्या से फैंस ने पूछा कि वह अपने दूल्हे से कब मिलवा रही हैं।
तान्या मित्तल दुबई के आलीशान होटल में ठहरीं
तान्या मित्तल अक्सर कहती हैं कि वह काफी अमीर हैं। लेकिन कई लोगों को लगता है कि वह झूठ बोलती हैं। लेकिन सोमवार को तान्या ने दुबई का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एक आलीशान होटल में ठहरी हैं और काफी महंगा ब्रेकफास्ट कर रही हैं। लेकिन ब्रेकफास्ट करने से पहले अपने साथ लाए लहंगों को अलग रखती हैं। लहंगे देखकर ही फैंस ने तान्या से दूल्हे के बारे में कमेंट सेक्शन में सवाल-जवाब किए।
क्या है शादी का सच?
तान्या मित्तल शादी कर रही हैं, ऐसी ऑफिशियल अनाउसमेंट उन्होंने नहीं की है। हां, वह एक लहंगा ब्रॉन्ड का प्रमोशन शायद कर रही हैं। वहीं दुबई में सिर्फ घूमने के मकसद से ही गई हैं। तान्या ने बिग बॉस 19 में बताया था कि वह अक्सर दुबई घूमने और बकलावा (एक तरह की मिठाई) खाने जाती हैं। वैसे तान्या के कुछ फैंस को लगता है कि वह अपने किसी रिश्तेदार की शादी में दुबई गई हैं।
करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं तान्या मित्तल?
तान्या के करियर फ्रंट की बात करें तो बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ब्रांन्ड प्रमोशन कर रही हैं। वहीं रियलिटी शो बिग बॉस 19 में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी तान्या को एक प्रोजेक्ट ऑफर किया था। जल्द ही वह उस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकती हैं।