फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द 50’ में फिर मचा घमासान, रियलिटी शो का बढ़ा पारा; सिद्धार्थ भारद्वाज और विक्रांत में क्यों हुई बहसबाजी?

Mon, 23 Feb 2026 07:02 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The 50 Reality Show: रियलिटी शो ‘द 50’ में कॉम्पिटिशन काफी टफ हो गया। हर प्रतियोगी दूसरे को शो से बाहर करना चाहता है। ऐसे में कई प्रतियोगी आपस में भिड़ने भी बाज नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ भारद्वाज और विक्रांत सिंह के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन
विक्रांत सिंह और सिद्धार्थ भारद्वाज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द 50’ रियलिटी शो में बने रहने के लिए प्रतियोगी कुछ भी करने को तैयार बैठे हैं। जिसके साथ पहले टीम बनाकर चलते थे, उसके ही खिलाफ हो जाते हैं। हाल ही में सिद्धार्थ भारद्वाज और विक्रांत सिंह ने एक-दूसरे पर कई इल्जाम लगाए। इस वजह से दोनों के बीच खूब बहसबाजी भी हुई। 

विक्रांत ने सिद्धार्थ भारद्वाज पर क्या आरोप लगाया? 

विज्ञापन

‘द 50’ रियलिटी शो में हालिया रिलीज एक प्राेमो में सिद्धार्थ भारद्वाज और विक्रांत सिंह के बीच झगड़ा हाे गया। विक्रांत सिंह ने सिद्धार्थ भारद्वाज के बारे में कहा कि उन्होंने प्रिंस नरुला के अंडर खेलने ने इंकार करते हुए अपना अलग ग्रुप बनानी की बात कही थी। इस पर सिद्धार्थ भारद्वाज ने विक्रांत पर राजनीति करने का आरोप लगा दिया। इन आरोपों को सुनकर बाकी प्रतियोगी काफी हैरान हुए। 
 

 

शो का विनर बनने की दौड़ में कौन आगे हैं?

विज्ञापन

‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिसं नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें