फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: ‘तारक मेहता...’ फेम दिलीप जोशी ने बेटी के संगीत में किया शानदार डांस, ढोल पर लगाए जोरदार ठुमके

Fri, 10 Dec 2021 03:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'तारक मेहता...' फेम दिलीप जोशी अपनी बेटी नियती की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिलीप जोशी के घर में जल्द ही शहनाईयां गूंजने वाली हैं। अभिनेता की बेटी नियती अपने पार्टनर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और नियती की शादी की रस्में भी जोरो-शोरों से चल रही हैं। बीती रात दिलीप जोशी की बेटी नियती की संगीत सेरेमनी हुई, जिसमें सभी ने जमकर डांस किया। लेकिन दिलीप जोशी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अभिनेता भी अपनी बेटी की संगीत सेरेमनी में जमकर थिरकते हुए नजर आए, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिलीप जोशी के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

 
दरअसल, सोशल मीडिया पर दिलीप जोशी के फैन पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दिलीप जोशी धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दिलीप जोशी ने अपनी बेटी के लिए गरबा और डांडिया नाइट रखी थी। ऐसे में वह वीडियो में ढोल पर खूब डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका जोश देखकर वहां मौजूद हर कोई नाचने के लिए मजबूर हो रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में आगे वह डांडिया भी खेलते हैं।
 
 
लुक की बात करें तो, दिलीप जोशी ने ब्लू कलर का कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहना हुआ है। फैंस ने दिलीप जोशी का ये अंदाज पहली बार देखा है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो मे दिलीप गाना भी गाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, दिलीप जोशी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने घर में गृहशांति पूजा करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में दिलीप अपने पूरे परिवार के साथ बैठे हुए नजर आए थे।
विज्ञापन

 
बता दें कि दिलीप जोशी ने अपनी बड़ी बेटी नियती की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। शादी के बाद नियती का ताज होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा। माना जा रहा है कि शादी में तारक मेहता की टीम नजर आएगी। लेकिन दिशा वकानी नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें