फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sheezan Khan: 'अली बाबा दास्तान- ए- काबुल' में शीजान को रिप्लेस करेगा यह एक्टर, इस ट्विस्ट के साथ होगी एंट्री!

Thu, 12 Jan 2023 06:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

24 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा ने अली बाबा शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा की मौत के एक दिन बाद, उनकी मां ने उनके सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
तुनीशा शर्मा और शीजान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो अली बाबाः दास्तान-ए काबुल को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मेकर्स को इस शो के लिए नया लीड एक्टर मिल गया है। जल्द ही यह एक्टर शीजान खान को रिप्लेस कर देगा। एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के सुसाइड के बाद इस सीरियल के मुख्य कलाकार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तभी से शो के मेकर्स शीजान का रिप्लेसमेंट ढूंढ रहे थे। निर्माताओें की तलाश अब खत्म हो चुकी है। 

विज्ञापन

Sidharth Malhotra: मुझे किसी ने इनवाइट ही नहीं किया..कियारा संग अपनी शादी की खबरों पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा

अभिषेक निगम - फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से यह दावा किया गया है कि अभिषेक निगम जल्द ही शीजान खान की जगह लेने जा रहे हैं। दावे के मुताबिक वह शो की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाले हैं। हालांकि तुनिशा शर्मा का किरदार कौन निभाएगा इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। बताया जा रहा है कि शीजान को रिप्लेस करने के लिए शो की कहानी में ट्विस्ट डाला जाएगा। इस रिपोर्ट में एक सूत्र ने बताया, '' शो में यह दिखाया जाएगा कि अली गंभीर रूप से घायल हो गया था और प्राचीन कॉस्मेटिक सर्जरी के माध्यम से उसे नया चेहरा मिला है।"
Bollywood Celebs: गोवा में महंगी प्रॉपर्टी के मालिक हैं ये सितारे, तमाम सुविधाओं से लैस हैं इनके आलीशान ठिकाने
विज्ञापन

शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि 24 दिसंबर, 2022 को तुनिशा शर्मा ने अली बाबा शो के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा की मौत के एक दिन बाद, उनकी मां ने उनके सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शीजान को गिरफ्तार कर लिया। बीते दिन (11 जनवरी) को शीजान की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस मामले पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। शीजान को इस मामले में जमानत मिलेगी या नहीं यह कल यानी 13 जनवरी को ही पता चलेगा।
Shehzada Trailer: एक्शन से भरपूर 'शहजादा' का ट्रेलर रिलीज, RRR के निर्देशक का भी फिल्म से है मजेदार कनेक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें