फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malav Rajda: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के पूर्व डायरेक्टर ने शो के एक्टर्स को बताया गिरगिट, दिए मजेदार जवाब

Fri, 18 Aug 2023 05:18 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने कई तरह के आरोप लगाए थे। वहीं, अब शो के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
मालव राजदा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ बीते काफी वक्त से सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने कई तरह के आरोप लगाए थे। वहीं, अब शो के पूर्व डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को लेकर कई तरह के खुलासे किए हैं। जिसके बाद यह एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। करीब 14 साल तक शो से जुड़े रहने वाले मालव राजदा ने शो के एक्टर्स को गिरगिट तक कह दिया है।
विज्ञापन

फैंस के साथ एक चैट सेशन में मालव राजदा से जब शो के एक्टर्स के साथ उनके बॉन्ड के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल, अमित भट्ट, अज़हर शेख, पलक सिंधवानी, अंबिका राजनकर और अमित भट्ट जैसे एक्टर्स का नाम लेकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शो के ज्यादातर कलाकार गिरगिट की तरह हैं। उनके इस बयान से हर कोई हैरान है।

मालव राजदा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जब राजदा से यह पूछा गया कि क्या वे शो में फिर से वापसी करेंगे तो उन्होंने इसेअसंभव बताया और फिल्म दिलजले का लोकप्रिय गाना हो नहीं सकता बजाया। यह पूछे जाने पर कि क्या शो के पुराने किरदार कभी वापस आएंगे और क्या शो को पहले की तरह बनाया जा सकता है, उन्होंने फिल्म लज्जा का गाना बड़ी मुश्किल बजाकर एक और मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने, शैलेश लोढ़ा, भाव्या गांधी और जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जैसे एक्ट्रेस के शो छोड़ने के पीछे के कारण को लेकर भी एक गाना बजाया। उन्होंने इसे लेकर इज्जत से जीना इज्जत से मरना और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग हमारी, अत्याचार के खिलाफ जंग हमारी गाने को बजाकर अपना जवाब दिया। असित मोदी को लेकर भी उन्होंने एक गीत को फैंस को सुनाया। असित कुमार मोदी के साथ उनके रिश्ते को उन्होंने फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का गाना कुछ ना कहो, कुछ भी ना कहो बजाकर मजेदार जवाब दिया।

यह भी पढ़ें:  बॉलीवुड के इन अभिनेताओं पर लगा प्यार में बेवफाई करने का आरोप, लोगों ने दिया धोखेबाज का टैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें