ब्रेकअप पर क्या बोलीं मुनमुन दत्ता?
मुनमुन दत्ता ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में कहा 'कई लोग मुझसे सहमत नहीं होंगे लेकिन आखिरकार प्यार खत्म ही हो जाता है। यह हमेशा लड़कों के साथ नहीं होता है बल्कि लड़कियों के साथ भी होता है। मेरे साथ ऐसा हुआ है कि शायद मेरा प्यार खत्म हो चुका है। यह किसी के साथ भी हो सकता है। मैं तुरंत किसी के साथ ब्रेकअप नहीं कर सकती। मैं कोशिश करती हूं। मैं बहुत कुछ देती हूं। फिर मुझे लगता है कि अब पाने का समय है। जब पाना कम हो और देना ज्यादा हो तब बुरा लगता है। कहीं न कहीं एक नीरसता आ जाती है। ऐसा होता है।'