कब लौट सकती हैं दयाबेन
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 15 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। कई बार इस शो के कलाकार छोड़ के चले गए और उन्होंने मेकर्स पर भी गंभीर आरोप लगाया। खैर इन सबके बीच शो लगातार चल रहा है और अभी भी फैंस को दयाबेन के आने का इंतजार है। दरअसल, कुछ साल पहले दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी। इसके बाद से वह शो में वापस नहीं आई हैं। बीच में ये खबरें आई थीं कि दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया है और मेकर्स उनकी जगह नए चेहरे की तलाश में हैं। हालांकि अब कहा जा रहा है कि दिशा वकानी शो में वापसी कर सकती हैं। या फिर मेकर्स इस रोल में किसी नई एक्ट्रेस को लेकर आएंगे।
इसे भी पढ़ें- IFFI 2023: वेब सीरीज क्रिएटर्स को अनुराग ठाकुर ने दी बड़ी सौगात, IFFI के लिए की नई कैटेगरी की घोषणा
दिशा वकानी की जगह कोई और बनेगी दयाबेन!
दरअसल शो के लेटेस्ट एपिसोड के अनुसार, जेठालाल ने दया के छोटे भाई सुंदर से पूछा कि दया अहमदाबाद से घर कब लौट रही है। इस पर सुंदर ने सबको बताया कि दयाबेन इस साल नवरात्रि या दिवाली पर लौटेंगी। इस घोषणा के बाद शो के फैंस सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित नजर आए। फैंस की मांग है कि मेकर्स शो में दयाबेन के रोल में एक्ट्रेस दिशा वकानी को ही लेकर आएं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अगर दयाबेन के किरदार में किसी नई एक्ट्रेस को लेकर आए तो वह यह शो देखना छोड़ देंगे।
कई साल से दयाबेन का इंतजार
बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा था कि वो दिशा के शो पर लौटने का का कई साल से इंतजार कर रहे हैं। अब उन्होंने दयाबेन के किरदार के लिए नई एक्ट्रेस को खोजना शुरू कर दिया है। उनकी जगह किसी नई एक्ट्रेस को कास्ट करना आसान नहीं होगा पर मैं कोशिश कर रहा हूं।