फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश बेदी और दिलीप जोशी के साथ पोज देते हुए नजर आए मंदार चंदवादकर, लिखा- 'दोनों लीजेंड 'धुरंधर' के साथ....'

Mon, 04 May 2026 11:51 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mandar Chandwadkar Meet Rakesh Bedi and Dilip Joshi: राकेश बेदी और दिलीप जोशी के साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अभिनेता मंदार चंदवादकर पोज देते हुए नजर आए। शेयर की दोस्तों संग खास तस्वीर।
विज्ञापन
दिलीप जोशी, राकेश बेदी और मंदार चांदवडकर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भिड़े मास्टर का रोल करने वाले अभिनेता मंदार चांदवडकर ने दिग्गज कलाकार राकेश बेदी और दिलीप जोशी के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की। इसी के साथ उन्होंने दोनों को 'धुरंधर' और लीजेंड अभिनेता बताया है।

विज्ञापन

मंदार चंदवादकर ने शेयर की खास तस्वीर
मंदार चंदवादकर ने राकेश बेदी और दिलीप जोशी के साथ अपनी एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। राकेश बेदी हाल ही में 'धुरंधर' फिल्म में जमील जमाली का रोल करके चर्चा में बने हुए हैं। वहीं दिलीप जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में जेठालाल गड़ा का किरदार निभाया है। तीनों में काफी अच्छी दोस्ती है।

मंदार चंदवादकर का पोस्ट
मंदार चंदवादकर ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों संग इस खास तस्वीर को शेयर किया। इसी के साथ मंदार ने कैप्शन में लिखा, 'धुरंधर 1' और 'धुरंधर 2' के साथ, इन दो दिग्गजों के साथ स्क्रीन पर काम करना बहुत खुशी और मजेदार अनुभव रहा। भगवान का शुक्रिया।' इन तीनों की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
दर्शकों के बीच लोकप्रिय शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत के ज्यादातर घरों में देखा जाता है। यह एक कॉमेडी और फैमिली ड्रामा टीवी शो है। यह शो मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी में रहने वाले परिवारों की मस्ती और रोजमर्रा की जिंदगी पर आधारित है। 
विज्ञापन

कौन हैं मंदार चांदवडकर?
मंदार चांदवडकर सिर्फ टीवी शो ही नहीं बल्कि थिएटर में भी अच्छा काम करते हैं। उन्होंने अपना खुद का थिएटर ग्रुप बनाया है। वह कई हिंदी-मराठी नाटकों में अभिनय और निर्देशन किया है। उन्होंने 30 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: Video: प्रेगनेंसी के बीच संभावना सेठ ने शेयर किया मजेदार वीडियो, गुरु रंधावा के गाने के साथ मनाया जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें