फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या शादी करने वाले हैं 67 साल के मुकेश खन्ना? प्यार और रिश्ते पर रखी बात; कहा- वह औरत मौजूद है

Sun, 03 May 2026 07:54 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mukesh Khanna On Marriage: मुकेश खन्ना ने शादी और प्यार पर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि उनकी शादी कब होगी।
विज्ञापन
मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मुकेश खन्ना कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। उन्हें 'शक्तिमान' में सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने प्यार, रिश्तों और शादी पर अपने विचार रखे हैं। हाल ही में 67 साल के इस अभिनेता ने अकेले रहने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया है कि वह आज भी शादी में इतना गहरा विश्वास क्यों रखते हैं।

विज्ञापन

पति को होना चाहिए पत्नीव्रता
द फिल्मी चर्चा के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने बताया कि उन्होंने शादी की संभावना को पूरी तरह से नकारा नहीं है। उनका मानना है कि जब किस्मत चाहेगी तब शादी होगी। रिश्तों के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, 'अगर आपकी शादी हो गई है, तो आप कमिटेड हैं। लोग कहते हैं कि एक औरत को 'पतिव्रता' होना चाहिए। मगर क्या किसी ने कभी यह कहा है कि एक मर्द को भी 'पत्नीव्रता' होना चाहिए? मैं कहता हूं कि दो आत्माओं का मिलन हुआ है। मगर लोग इस बात पर यकीन नहीं करते। वे कहते हैं, 'मैं अपनी पत्नी से प्यार करता हूं।' फिर भी वह इधर-उधर भटकते रहते हैं। यह धोखा है।'

मुश्किल दौर में जान्हवी कपूर को लग गई थी ये लत! शरीर की दुर्गंध ने छुड़ाया पीछा; अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
मुकेश खन्ना ने शादी पर की बात
अभिनेता ने आगे समझाया कि भले ही उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन वह शादी के विचार का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'ज्यादातर लोगों के मुकाबले, मैं शादी में कहीं ज्यादा यकीन रखता हूं। लोगों को लगता है कि अगर आपने शादी नहीं की है, तो आप शादी में यकीन नहीं रखते। लेकिन यह सच नहीं है।'
विज्ञापन

मुकेश खन्ना - फोटो : एक्स
अभिनेता ने किस्मत पर की बात
खन्ना ने किस्मत के बारे में भी बात की और बताया 'पत्नी कोई अचानक से नहीं आ जाती। वह किस्मत में पहले से ही लिखी होती है। अगर यह होना होता, तो अब तक हो चुका होता। जिस औरत से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद जरूर है। जब किस्मत हमें मिलाएगी, तब शादी हो जाएगी।'

मुकेश खन्ना ने समझाया प्यार का मतलब
प्यार पर अपने विचार साझा करते हुए, अभिनेता ने कहा 'प्यार सिर्फ एक बार होता है। बाकी सब तो सिर्फ आकर्षण या चाहत होती है। अगर आप किसी एक इंसान से 'आई लव यू' कहते हैं और फिर किसी दूसरे के पास चले जाते हैं, तो आप एहसान फरामोश हैं।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें