फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Joshi: जान से मारने वाली धमकी पर 'जेठालाल' का बयान, कहा- भला हो उसका जिसने यह गलत खबर फैलाई

Sat, 04 Mar 2023 10:52 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्टर दिलीप जोशी ने वायरल हो रही जान से मारने वाली धमकी की खबर को अफवाह बताया है। एक्टर ने कहा कि यह गलत खबर है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह खबर किसने और क्यों फैलाई है। 


 
विज्ञापन
दिलीप जोशी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर टीवी कॉमेडी शो‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘के 'जेठालाल'  पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर दिलीप जोशी की जान को खतरा है। दरअसल, नागपुर कंट्रोल रूम को 1 फरवरी को एक कॉल आया था, जिसमें दावा किया गया था कि 25 लोग हथियारों और बंदूकों से लैस शिवाजी पार्क स्थित दिलीप जोशी के घर के बाहर खड़े हैं। यह वही कॉल थी जिसमें फोन करने वाले ने मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र के आवासों पर बम लगाए जाने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन अब एक्टर ने इस खबर को खारिज कर दिया है। वहीं, उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसी अफवाह किसने फैलाई है।

विज्ञापन


नहीं मिली जान से मारने की धमकी- दिलीप
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह गलत खबर है। मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह खबर किसने और क्यों फैलाई है। वहीं, एक्टर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भला हो उसका जिसने यह गलत खबर फैलाई है। मेरा हाल चाल पूछने के लिए कई पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों के फोन आए थे। दिलीप ने आगे कहा कि मुझे पता है कि लोग मुझसे बहुत प्यार करते हैं मेरी और मेरे परिवार की चिंता भी करते हैं। यह खुशी की बात है। वायरल हो रही इस फेक खबर पर दिलीप जोशी भी हैरान हैं।
यह भी पढ़ें- Sara Ali Khan: चैट शो में ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं सारा,कहा- बहुत बुरा था वह दौर कई फिल्में भी हुईं फ्लॉप
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मों और सीरियल में कर चुके हैं काम
दिलीप जोशी की गिनती टीवी इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स में होती हैं। वह कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुके हैं। फिलहाल एक्टर‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘में  'जेठालाल' का किरदार निभा रहे हैं। वह इस शो से पिछले 14 सालों से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Karan Johar: कभी अलविदा ना कहना में शाहरुख-रानी के बीच इंटीमेट सीन पर हुआ था आदि से झगड़ा, करण ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें