फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्वेता की इस बात से सबक लें राजा चौधरी

Wed, 11 Sep 2013 02:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता तिवारी अब जाकर सही मायने में शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रही हैं। राजा चौधरी से तलाक के बाद दूसरी शादी कर चुकीं श्वेता ने अपनी न्यू मैरिज लाइफ पर चुप्पी तोड़ी हैं।
विज्ञापन


अनुभव कोहली से शादी कर चुकी श्वेता का कहना है कि अब जाकर वह खुद को तनाव रहित महसूस कर रही हैं। श्वेता का कहना है कि अनुभव के रूप में एक अच्छा जीवन साथी अब उनको मिल चुका है।जिसके साथ रह कर जिंदगी बेहतर मोड़ पर आ रही है।

मालूम हो कि राजा के साथ श्वेता का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं बीता। श्वेता को इस दौरान काफी मानसिक तनाव के दौर से गुजरना पड़ा था।

हालांकि अब श्वेता काफी खुश हैं। वैसे श्वेता की इस बात से राजा चौधरी को सबक जरूर लेना चाहिए। क्योंकि अगर वह भी दूसरी शादी करना चाहते हैं तो उनको अपनी आदतों में बदलाव लाना ही होगा।
विज्ञापन


साथ ही महिलाओं का सम्मान भी उनको करना होगा जैसे कि अनुभव श्वेता का कर रहे हैं। तब जाकर राजा भी अपनी लाइफ को अच्छे से सैट कर सकते हैं। क्योकि उनकी बेटी भी तो उनसे दूर जा चुकी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें