फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुबूल है' की सफलता का राज उसकी टीम : सुरभि

Sat, 16 Feb 2013 11:21 AM IST
मुम्बई/आईएएनएस
विज्ञापन
विज्ञापन
जी टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'कुबूल है' की प्रमुख अदाकारा सुरभि ज्योति का कहना है कि धारावाहिक की सफलता का श्रेय इसकी टीम को जाता है। इस धारावाहिक में जोया फारुकी का किरदार करने वाली सुरभि ने कहा, "हमारी टीम गजब की है। मुझे नहीं मालूम कि बाकी लोगों को कैसे साथी कलाकार मिलते हैं, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूं क्योंकि मुम्बई में यह मेरा पहला धारावाहिक है और मुझे बहुत अच्छी टीम मिल गई।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मेरे साथी कलाकार, धारावाहिक निर्माण और निर्देशन से जुड़े लोग सभी बहुत मदद करने वाले हैं। वे सभी बहुत अच्छे लोग हैं और 'कुबूल है' की सफलता की यही वजह है।"

सुरभि ने कहा कि उनका किरदार उनके व्यक्तित्व से बहुत मेल खाता है। उन्होंने कहा, "जोया, सुरभि की तरह है, शायद इसीलिए मैं यह किरदार कर पाई। चूंकि, जोया सुरभि जैसी है इसलिए मुझे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, मुझे बस संवाद याद करने पड़ते हैं। मैं इसकी टीआरपी से बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन


यह धारावाहिक पिछले साल अक्टूबर से प्रसारित हो रहा है और अब इसकी टीआरपी 3.3 तक पहुंच गई है। 'कुबूल है' में करण सिंह ग्रोवर और वकार शेख जैसे अभिनेता भी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें