फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरभि ज्योति ने बेबी शॉवर में रखी पेस्टल थीम पार्टी, साथ मनाया 38वां जन्मदिन; देखें वायरल वीडियो

Sun, 31 May 2026 08:01 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mom To Be Surbhi Jyoti Baby Shower Party: सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन और बेबी शॉवर एक साथ मनाया। इसकी पार्टी की थीम सुरभि ने पेस्टल रखी। जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए हैं। समारोह की कुछ झलकियाँ साझा कीं, जिसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे।
 
विज्ञापन
1 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
मशहूर टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। सुरभि के लिए यह समय बेहद खास है। उन्होंने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया और इसके साथ ही अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए एक बेहद खूबसूरत बेबी शॉवर (गोद भराई) पार्टी भी रखी। जिसका वीडियो सुरभि ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
कैसी रही गोद भराई की पार्टी? 
पूरी पार्टी को बहुत ही प्यारे और हल्के पेस्टल रंगों से सजाया गया। यह एक पेस्टल थीम पार्टी रही। हर तरफ खूबसूरत फूल लगे हैं, जिससे माहौल किसी फेयरी टेल जैसा लग रहा है। होने वाले बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए पार्टी में विशेष रूप से 'इविल आई' थीम की दुआएं और आशीर्वाद भी शामिल किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
कौन-कौन हुआ शामिल
यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। टीवी इंडस्ट्री से सुरभि की खास दोस्त अनीता हसनंदानी और आशा नेगी भी इस खुशी के मौके पर मौजूद थीं। सुरभि और उनके पति सुमित सूरी ने इसी साल फरवरी 2026 में फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। जन्मदिन और गोद भराई का जश्न एक साथ होने से सुरभि और सुमित के लिए यह दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया है।

4 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
सुरभि का खूबसूरत लुक
सुरभि इस मौके पर बेहद खूबसूरत लगीं। इस खास दिन के लिए सुरभि ने हल्के बैंगनी (लैवेंडर) रंग का एक ढीला-ढाला और खूबसूरत मैटरनिटी गाउन पहना, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए सुरभि ने मोती के झुमके और सोने-मोती का कंगन पहना। सुरभि का मेकअप बहुत ही हल्का और नेचुरल है। उन्होंने अपने बालों को आधे खुले और आधे बंधे स्टाइल में रखा और बालों में ताजे फूल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरभि ज्योति - फोटो : इंस्टाग्राम
सुरभि ज्योति का करियर
सुरभि ज्योति का करियर भारतीय टेलीविजन और पंजाबी सिनेमा में काफी सफल रहा है। उन्हें मुख्य रूप से लोकप्रिय शो 'कुबूल है' में 'जोया फारूकी' की भूमिका और सुपरनैचुरल शो 'नागिन 3' में 'बेला' का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है। 



यह भी पढ़ें: वरुण धवन-मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े ने अहमदाबाद में चखा 'गुजराती थाली' का स्वाद, देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें