कपिल शर्मा के जोड़ीदार डॉक्टर मशहूर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर अब जल्द बेबी डॉल सनी लियोनी के संग नजर आएंगे। दरअसल सुनील ग्रोवर आईपीएल मैच की कमेंटरी करने जा रहे हैं। वह शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच की 13 अप्रैल को कमेंटरी करेंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में उनका साथ देंगी बेबी डॉल सनी लियोनी। इस कमेंटरी के बारे में जानकारी देते हुए सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है इसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि, "मैं सुनील ग्रोवर और मैं 13 अप्रैल को आईपीएल मैच की लाइव कमेंटरी करूंगा।"
इस वीडियो में सुनील ने अभिनेत्री का नाम नहीं लिया पर इस बात की पुष्टि जरूर की कि वह 'लैला' और 'बेबी डॉल' के साथ नजर आएंगे। वीडियो के साथ सुनील ग्रोवर ने ट्वीट किया, "वह सबकी फेवरेट हैं, प्रशंसक उन्हें बेबी डॉल कहते हैं। गेस कीजिए कौन मेरे साथ नजर आएगा।"