फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस' के विनर ने की सुसाइड की कोशिश, फेसबुक पर डाला वीडियो

Fri, 07 Apr 2017 09:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
प्रथम
विज्ञापन
'बिग बॉस कन्नड़' के सीजन 4 के विनर रहे प्रथम ने सुसाइड करने की कोशिश की है। बुद्धवार को बेगलूरु स्थित अपने घर में प्रथम ने नींद की गोलियां खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इसके साथ ही प्रथम ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक लाइव वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो बता रहे थे कि वो ऐसा खतरनाक कदम इसलिए उठा रहें हैं क्योकिं उनके दोस्त लोकेश से उनकी लड़ाई हो गई। प्रथम ने लोकेश पर उनका शोषण करने का आरोप लागाया है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर उनकी रेपुटेशन खराब करने का आरोप भी लगाया है। 
विज्ञापन


प्रथम इस वीडियों में कह रहे थे कि "मैने कभी सोचा तक नहीं था कि मैं जिंदगी में सुसाइड करूंगा, लेकिन लोकेश लोग मुझे चैन से जीने नहीं दे रहे। कम से कम मेरी मौत ही इन्हें कोई सबक सिखा सके।" 

इसके साथ ही प्रथम ने मीडिया को उनके बारे में गलत खबरें बनाने के लिए अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। दरअसल प्रथम ने 'बिग बॉस कन्नड़' के सीजन 4 के विनर घोषित होने पर ईनाम में मिले पैसों को डोनेट करने की बात कही थी, उनके ऐसा ना करने पर इस बारे में उनसे सवाल पूछे जाने लगे कि अभी तक उन्होने अपना वादा पूरा क्यों नहीं किया? 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम
इस बात का जवाब भी प्रथम ने अपने इस वीडियो में देते हुए कहा कि उन्हें वो पैसा अभी मिला है, और इसकी एक पाई भी वो अपने पास नही रखेंगें। इसके साथ ही प्रथम ने अपने चैक और पासबुक भी वीडियो में दिखाए। 

अपने इस वीडियो में प्रथम ने कहा कि अगर किसी को उन्होने दुख पहुंचाया है तो वो उससे माफी मांगते हैं। 

रिपोर्टस के अनुसार प्रथम को जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने बताया कि वो खतरे से बाहर हैं। 

प्रथम के इस कदम पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हे सहानुभूति दी तो ऐसे लोगों की भी कमी नहीं थी जिन्होने इसे मात्र एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। 

बता दें इससे पहले लोकेश ने पुलिस में प्रथम के खिलाफ शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें