फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लाॅकअप 2’ रियलिटी शो में गोविंदा की पत्नी ने काटा बवाल, खटपट की खबरों के बीच पति पर फिर कसा तंज; देखें वीडियो

Sun, 28 Jun 2026 12:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Ahuja Viral Video: गोविंदा और पत्नी सुनीता के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा है, इस बात को लेकर अटकलें लगती रहती हैं। हाल ही में बतौर प्रतियोगी सुनीता रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शामिल हुईं। रियलिटी शो में गोविंदा को लेकर उन्होंने बड़ा खुलासा किया।
 
विज्ञापन
गोविंदा और सुनीता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ के पहले ही एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने अपने अलगाव की खबर सुनाईं। वहीं हर्षद चोपड़ा ने गर्लफ्रेंड से मिले धोखे की कहानी को बयां किया। इनके अलावा गोविंदा की पत्नी सुनीता ने भी इस शो पर ऐसी बातें कहीं, जो सुर्खियों में आ गई हैं। जानिए, गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने क्या खुलासे किए हैं। 

सुनीता ने कहा- मैंने झूठ नहीं बोला

विज्ञापन

‘लॉकअप 2’ के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख ने सुनीता के सामने एक खबर पढ़कर सुनाई। यह बयान सुनीता का ही था। खबर में लिखा था, ‘जब तक पति पत्नी साथ हों तो अंखियों से गोली मारे। जब थर्ड पार्टी आ जाए तो घुटनों पर गोली मारे।’ 
इस पर सुनीता ने जवाब दिया, ‘सुन रहे हो चीची (गोविंदा) तो सुन लेना। घुटनों पर गोली तभी लगती है जब कोई लाइफ में आ जाती है। वो भी मैंने झूठ नहीं बोला।’ वह आगे कहती हैं, ‘वैसे मेरा निशाना मिस नहीं होता है।’ इस बात पर फराह भी कहती हैं कि सुनीता ने कहा था कि वह घुटनों पर नहीं सीने पर गोली मारती। 
विज्ञापन

बता दें कि गोविंदा को घर पर बंदूक साफ करते हुए घुटनों पर गोली लग गई थी। वह कई दिन हॉस्पिटल में रहे। इसी बात पर अब सुनीता ने तंज कसा है। 


Trending Videos
विज्ञापन

पहले भी अफेयर का सुनीता ने लगाया था आरोप
कुछ महीने पहले सुनीता आहूजा ने एक पाॅडकास्ट में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। इस बातचीत में उन्होंने गोविंदा पर धोखा देने का आरोप लगाया। पत्नी सुनीता के आरोपों पर गोविंदा ने खुलकर बात की है। अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें