फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर ने अपने फैंस को लिखा भावुक खत, कहा- 'आपके बिना मैं कुछ भी नहीं'

Tue, 28 Mar 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
Sunil Grover
विज्ञापन
कपिल शर्मा के साथ हुई लड़ाई के बाद से सुनील ग्रोवर मीडिया से गायब हैं। आखिरी बार उन्होंने ट्विटर पर अपना पक्ष रख कर अपनी बात कही थी। अब एक बार फिर उन्होंने ट्विटर एक मैसेज शेयर किया है। काफी भावुक मैसेज में सुनील ने कहा कि उनकी जिंदगी में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन


सुनील ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मैं बस खुद को अच्छे काम और अच्छे लोगों के बीच समर्पित करना चाहता हूं। मैं इस वक्त थोड़ा नर्वस भी हूं। मुझे नहीं मालूम कि भविष्य में मेरे लिए क्या है लेकिन मैं अपने बेटे के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। मैं लकी हूं जो मेरे पास मेरा बेटा है।'

पोस्ट में सुनील ने अपने फैंस को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके प्यार के बिना मेरी कोई पहचान नहीं है। इस प्यार के कारण मेरे दिल में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। सुनील ने इस पोस्ट के साथ अपने बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की। इस तस्वीर में सुनील ने बेटे का हाथ पकड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  Love only. pic.twitter.com/cJ7kRfGNBj — Sunil Grover (@WhoSunilGrover) March 27, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें