आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया है, जिससे देश-विदेश में बैठे लोग आपस में जुड़ते हैं। सोशल मीडिया पर हर छोटी से छोटी चीज तेजी से वायरल हो जाती है और अगर कोई फोटो या वीडियो लोगों को भा जाए तब तो वह कमाल कर देती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की के वीडियो के साथ हुआ है। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो छाया हुआ है। पाक लड़की की तरह ही डांस करके टीवी और फिल्मी सितारे अपनी-अपनी रील्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी इस गाने पर अपना एक वीडियो बनाया है, जो काफी मजेदार है। लेकिन यह अभी तक सामने आए सभी वीडियो से एकदम अलग है।