फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील ग्रोवर के फैंस के लिए खुशखबरी, फिर से डॉक्टर गुलाटी बनकर टीवी पर लौटेंगे

Sat, 22 Sep 2018 11:27 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sunil Grover
विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो से अलग हो जाने के बाद सुनील ग्रोवर के फैंस उन्हें फिर से डॉक्टर मशहूर गुलाटी के रूप में देखना चाहते हैं। आखिरकार अब उनके फैंस की ये तमन्ना जल्द ही पूरी होने वाली है।

विज्ञापन


जी हां, सुनील ग्रोवर इस हफ्ते फिर से सोनी टीवी के शो में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रविवार कपिल शर्मा का शो ऑन एयर नहीं होगा और सुनील ग्रोवर यानी डॉक्टर मशहूर गुलाटी फिर से अपने पुराने अंदाज में दर्शकों को हंसाते हुए दिखेंगे।

सुनील सोनी टीवी के शो 'इंडियन आइडल' के ग्रैंड फिनाले में आएंगे। शो की जज नेहा कक्कड़ अपने ब्वॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार करेंगी। इसी दौरान सुनील शो पर 'नेहा का स्वयंवर' भी करवाएंगे।
विज्ञापन


वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं जिसमें सलमान खान सुनील ग्रोवर की तस्वीरें खींचते हुए नजर आए थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें