फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा के बाद अब कीकू शारदा से नाराज हुए सुनील

Mon, 03 Jul 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर
विज्ञापन
'द कपिल शर्मा शो' से सुनील ग्रोवर और दूसरे साथियों के चले जाने के बाद सिर्फ कॉमेडियन कीकू शारदा ही थे जिन्होंने कपिल शर्मा का साथ नहीं छोड़ा था। लेकिन अब उन्होंने पुराने साथी सुनील को अपने एक ट्वीट से निराश कर दिया है। दरअसल, कीकू ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' और 'सुपरनाइट विद ट्यूबलाइट' की रेटिंग की तुलना की है। 
विज्ञापन


इसे ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) ने ट्वीट किया था और कीकू ने इसी को ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया 'भगवान दयालु है।' 🙏🏻God is kind https://t.co/Nsb5pCS7Nt — kiku sharda (@kikusharda) June 29, 2017


सुगंधा मिश्रा और अली असगर समेत कई कलाकारों ने ये शो छोड़ दिया था जिसके बाद कहा जा रहा है कि ये सब भी कीकू के इस ट्वीट से निराश हो गए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनील की टीम का इस पर कहना है कि 'सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट' और 'द कपिल शर्मा शो' की आपस में तुलना नहीं की जा सकती क्योंकि दोनों अलग हैं। 'सुपर नाइट' सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन के लिए था और भारत-पाक मैच की वजह से अचानक ही एक घंटे पहले टेलीकास्ट किया गया।

वहीं इससे पहले भी कीकू ऐसे ट्वीट कर चुके हैं। चंदन प्रभाकर की वापसी के बाद उन्होंने लिखा था, 'अक्सर वही रिश्ते लाजवाब होते हैं, जो जमाने से नहीं, एहसासों से बने होते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें