छोटे पर्दे के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में शर्मा की पत्नी मंजू यानी सुमोना चक्रवर्ती का कहना है कि वो साड़ी, बैकलेस ब्लाउज, मंगलसूत्र और सिंदूर लगा लगा कर बोर हो गई है और वो जल्द ही इन चीजों से निजात पाना चाहती है।
सुमोना जल्द ही डेली सोप में लौटने वाली हैं। आखिरी बार 'बड़े अच्छे लगते हैं' में 'नताशा' के रोल में दिखीं सुमोना अब 'जमाई राजा' में 'सिद्धार्थ' की दोस्त 'मिशा ग्रेवाल' बन कर आने वाली हैं। मिशा का किरदार ग्रे शेड लिए है जो जमाई राजा और उसकी बीवी के बीच दीवार खड़ी करेगा।
सुमोना का कहना है कि 'कॉमेडी नाइट्स' में साड़ी, बिंदी और मंगलसूत्र बहुत पहन लिया और अब किसी शो में 'साड़ी अवतार' में वापसी नहीं करना चाहतीं। वे कहती हैं कि एक बार किसी अच्छे शो का हिस्सा बन जाने के बाद आप दूसरे शो और स्क्रिप्ट का चयन काफी सोच समझ कर करते हैं। वे कहती हैं, ''मैं फिर से साड़ी और मंगलसूत्र में कोई किरदार निभाना नहीं चाहती। 'जमाई राजा' में मेरा लुक और रोल काफी दिलचस्प और नया है।''