इससे पहले शो की मेजबान बनकर सुगंधा मिश्रा ने 'सुरसुरी भाभी ’के किरदार में अपनी दिलकश अदाओं और चुटीले जोक्स से दर्शकों के दिलों पर राज किया है। पांचवें सीजन के लिए वह पूरी तरह से अलग अवतार में नजर आईं। डांस प्लस के मंच पर सुरसुरी भाभी को एक खूबसूरत लाल रंग की साड़ी और उसके साथ झिलमिलाते ब्लाउज के साथ देखा गया। उनके हॉट और खूबसूरत लुक ने सबको चौंका दिया।
मंच पर सुगंधा की शानदार एंट्री पर शो के चुलबुले होस्ट राघव जुयाल ने मजे लेते हुए खुलासा किया कि सुगंधा इस शो में एक उद्देश्य के साथ वापस आ रही है। इसके अलावा, शो के जज रेमो डिसूजा ने बताया किया कि शो के लोकप्रिय कप्तान धर्मेश एक लंबे समय से अपनी हॉट गर्लफ्रेंड को शो में वापस लाना चाहते थे। और, सुरसुरी भाभी कोई और नहीं बल्कि कप्तान 'धर्मेश' की गर्लफ्रेंड हैं। बता दें सुगंधा मिश्रा लंबे समय तक द कपिल शर्मा शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के आपसी झगड़े के साथ ही सुगंधा ने वह शो छोड़ दिया था।
संजय खान ने सरेआम की थी जीनत अमान की थी पिटाई, खून से लथपथ होने के बाद भी किसी ने नहीं बचाया