फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया एक नया एंटरटेनमेंट चैनल, स्वामी रामदेव के शो के साथ ‘स्टार भारत' का आगाज

Mon, 28 Aug 2017 06:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
स्टार भारत - फोटो : Star Bharat
विज्ञापन
हिंदी भाषी टेलीविजन दर्शकों के सामने आज से नया एंटरटेनमेंट चैनल आ गया है। चैनल का नाम है ‘स्टार भारत’। ये चैनल ‘स्टार इंडिया’ ग्रुप का है, जो ‘लाइफ ओके’ चैनल की जगह ले रहा है। इस चैनल का आगाज शाम 6 बजे से स्वामी रामदेव के शो 'ओम शांति ओम' के साथ हो गया।  इस खास शो में बॉलीवुड के बड़े सितारे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस चैनल की प्रोग्रामिंग बिल्कुल अलग तरह से की गई है। ‘लाइफ ओके’ चैनल का इकलौता शो जो इस चैनल पर भी चलेगा, वो है ‘सावधान इंडिया’। ये शो पूरी तरह से क्राइम बेस्ड शो है, जो मनोरंजक ढंग से हालिया घटनाओं को फिक्शन के साथ दिखाता है, साथ ही समाज को अपने आस पास की गतिविधियों से सावधान भी करता है।

‘स्टार वन’ फिर ‘लाइफ ओके’ और अब ‘स्टार भारत, क्या बदलेगी किस्मत?

‘स्टार भारत’ शो से ही बाबा रामदेव का रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ भी लांच हो गया। इससे कई बड़े सितारे जुड़े हुए हैं। इस चैनल पर ‘आयुष्मान भव:’, ‘क्या हाल, मिस्टर पांचाल’, ‘निमकी मुखिया’, ‘साम, दाम, दंड, भेद’ जैसे अलग टेस्ट के शो भी लांच हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘स्टार भारत’ चैनल यूथ को ध्यान में रखकर लांच किया जा रहा है। हालांकि इस चैनल पर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजक प्रोग्राम लाए जा रहे हैं।

‘स्टार भारत’ चैनल सभी केबल, डीटीएच व अन्य प्रसारण माध्यमों पर ‘लाइफ ओके’ की जगह ले रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें