‘भैया जी सुपरहिट’ खबरों की गंभीरता को तोड़ने की कोशिश करता हुआ मनोरंजक शो है जो खबरों पर व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करता दिखेगा। शो के होस्ट संदीप शर्मा इसमे अपने देसी ब्रांड ऑफ ह्यूमर के साथ चुनाव, फिल्मी गॉसिप, क्रिकेट चर्चा, कोविड के समय में यात्रा, नागरिक विफलताओं जैसे ट्रेंडिंग समाचारपरक विषयों को लेकर लोगों को हंसाने की कोशिश करेंगे।
संदीप शर्मा अपनी इस शुरुआत के बारे में कहते हैं, ‘हर स्टैंडअप कॉमेडियन अपने कॅरियर में कभी ना कभी एक टीवी शो होस्ट करने का सपना जरूर देखता है। मैं टाइम्स नाउ नवभारत पर अपने पहले टीवी शो, ‘भैया जी सुपरहिट’ की मेजबानी करने के लिये बेहद रोमांचित और उत्साहित हूं। मेरे पास हास्य का एक बहुत ही देसी ब्रांड है और यह हर एपिसोड में कुछ न कुछ विचार करने के लिए एक मुद्दा जरूर छोड़ जाएगा।’