फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sreejita De: शादी के बाद मुंबई वापस आईं श्रीजिता डे, पति संग एयरपोर्ट पर जमकर दिए पोज

Fri, 07 Jul 2023 12:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जर्मनी में शादी करने के बाद पहली बार पति माइकल के साथ मुंबई पहुंचीं श्रीजिता डे को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने जमकर पति के साथ पोज दिए।
विज्ञापन
श्रीजिता डे, माइकल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस श्रीजिता डे ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड माइकल के साथ शादी कर ली है। दोनों ने चर्च में 1 जुलाई को व्हाइड वेडिंग की है। ईसाई रीति-रिवाज से उन्होंने चर्च में माइकल को अपना बना लिया है। शादी के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की थीं, जिसके बाद फैंस ने दोनों को बधाई दी थी। अब श्रीजिता डे शादी के बाद मुंबई वापस आ गई हैं। एयरपोर्ट पर अभिनेत्री को उनके पति के साथ स्पॉट किया गया है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
जर्मनी में शादी करने के बाद पहली बार पति माइकल के साथ मुंबई पहुंचीं श्रीजिता डे को एयरपोर्ट पर पैपराजी ने घेर लिया। इस दौरान अभिनेत्री ने जमकर पति के साथ पोज दिए। पैप्स ने अभिनेत्री को शादी की बधाई भी दी, जिसके बाद उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान श्रीजिता ने ग्रे कलर की ड्रेस पहनी थी, इसके साथ उन्होंने गॉगल्स लगाए थे, जो कि एक्ट्रेस को कूल लुक दे रहे थे। वहीं उनके पति ने ब्लैक कलर की शर्ट को जींस के साथ पेयर किया है। उन्होंने भी गॉगल्स लगाए हुए थे। 

इसे भी पढ़ें- Vijay Varma: परिवार के साथ 'राजा हिंदुस्तानी' देखकर असहज हो गए थे विजय, आमिर-करिश्मा का किसिंग सीन बना वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुई थी मुलाकात
कहा जा रहा है कि यह कपल 17 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा, साथ ही गोवा में वह एक बंगाली ट्रेडिशन में शादी करने की भी प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि यह कब होगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। दोनों साल 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक रेस्टोरेंट में मिले और फिर प्यार के बाद दोनों ने शादी कर ली है। 2021 में माइकल ने पेरिस में एक्ट्रेस को प्रपोज भी किया था। लॉकडाउन की वजह से शादी पोस्टपोन हो गई थी। मगर अब ये बंधन में बंध गए हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें