सुनने में आ रहा था कि सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद राजू श्रीवास्तव शो में उनकी जगह ले सकते हैं। लेकिन खबरें की माने तो ऐसा नहीं है। कपिल के शो से जुड़े सूत्रों से पता चला है सुनील और टीम के बाकी लोग अभी भी शो का हिस्सा हैं।
हाल ही में कपिल ने कॉमेडियन सुनील पाल, राजू श्रीवास्तव और एहसान कुरैशी के साथ शो की शूटिंग की थी। इस शूट से सुनील ग्रोवर, अली असगर और चंदन प्रभाकर तीनों नदारद थे जिसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि उनकी जगह तीनों ने शो ज्वाइन कर लिया है।
Raju Srivastav, Ehsaan Qureshi and Sunil Pal are not integrated in the show, it was a combi-special episode: Sources from Kapil Sharma Show pic.twitter.com/z7N01j2Znm
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
सुनील जल्द करेंगे शो की शूटिंग?
Kapil Sharma Sunil Grover
सुनील और चंदन से फ्लाइट में लड़ाई करने के बाद दोनों ने शो की शूटिंग नहीं की थी। इस मामले से दुखी अली की भी शो छोड़ने की खबरें आ रही थीं।
लेकिन अब एक और ट्वीट ने साफ कर दिया है कि सुनील, चंदन और अली अभी भी शो का हिस्सा हैं और जल्दी ही शूटिंग शुरु करेंगे। देखें नीचे लिखा ट्वीट -
Sunil Grover&others still part of show,we'll have to see when they are joining. Shooting for next episode on-Sources from Kapil Sharma Show
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017