फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से आज भी मिलता है फैंस का प्यार, अभिनेता की मां ने किया खुलासा

Sun, 19 Feb 2023 12:18 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता का  वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को शुक्रिया अदा करती हुई नजर आईं।
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला, रीता शुक्ला - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक रहे हैं। भले ही आज वह इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिल में वह अब भी जिंदा हैं। सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री सहित तमाम फैंस सदमे में आ गए थे। सिद्धार्थ की मौत का सबसे गहरा सदमा उनकी मां रीता शुक्ला और शहनाज गिल को लगा था, क्योंकि दोनों अभिनेता के सबसे करीब थे। सिद्धार्थ के जाने के बाद भी फैंस उन्हें भूल नहीं पाए हैं और आज भी अपना भरपूर प्यार लुटाते हैं। इस बात का खुलासा खुद उनकी मां रीता शुक्ला ने किया।

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस को शुक्रिया अदा करती नजर आईं। सिद्धार्थ की मां ने बताया कि आज तक अभिनेता को और उन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है। उन्होंने फैंस की ओर से खुद को इतना प्यार मिलने की वजह का खुलासा किया। रीता शुक्ला का यह वीडियो देखकर फैंस भी भावुक हो गए।

Swara-Kangana: कंगना के ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने दी प्रतिक्रिया, खुशी जाहिर करते हुए कह दी यह बड़ी बात

सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला की मां को फैंस रीता मां कहकर पुकारते हैं। सिद्धार्थ के जाने के बाद भी उनकी मां को फैंस खूब प्यार करते हैं। हाल ही में रीता शुक्ला को एक लाइव सेशन में देखा गया। उनसे पूछा गया कि आप सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कुछ कहना चाहती हैं? उन्होंने कहा, 'मैं यही बोलना चाहूंगी कि आप सबको बहुत प्यार करती हूं। आप सबका संदेश मुझे मिलता है। मुझे बहुत अच्छा लगता है कि इतने लोग मुझसे प्यार करते हैं और इसका कारण सिर्फ सिद्धार्थ हैं।'
 
Ant-Man Box Office: बॉक्स ऑफिस पर एंट मैन का जलवा कायम, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। यूजर्स रीता मां पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही, सिद्धार्थ के पुराने वीडियो को साझा कर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। वह 2 सितंबर 2021 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

शमा-पलक की बोल्डनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें