फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई हो: 'जिंदगी की महक' फेम सिद्धार्थ सिपानी गर्लफ्रेंड संग जल्द लेंगे सात फेरे, ऐसे हुई थी मुलाकात

Sun, 11 Jul 2021 06:18 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ सिपानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
  • वह अपनी गर्लफ्रेंड अनीशा से 15 जुलाई को दिल्ली में शादी करेंगे।
  • सिद्धार्थ और अनीशा की मुलाकात एक वेकेशन के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
सिद्धार्थ और अनीशा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी धारावाहिक 'जिंदगी की महक' फेम सिद्धार्थ सिपानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सिद्धार्थ 15 जुलाई को अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अनीशा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिद्धार्थ और अनीशा पिछले तीन साल से एक दूसरे के साथ हैं। एक बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने अपनी शादी की जानकारी दी है और इससे संबंधित कई बातें बताई हैं। सिद्धार्थ ने बताया की उनकी शादी से एक दिन पहले 14 जुलाई को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


जिससे प्यार किया, उसी से शादी करेंगे सिद्धार्थ सिपानी
हाल ही में सिद्धार्थ सिपानी ने एक वेबसाइट को इंटरव्यू दिया है। सिद्धार्थ का कहना है कि,"मैं काफी खुश और उत्साहित हूं क्योंकि जिससे मैंने प्यार किया मैं उसी से शादी करने जा रहा हूं।' सिद्धार्थ की मंगेतर का नाम अनीशा है। अनीशा और सिद्धार्थ की मुलाकात तीन साल पहले एक वेकेशन के दौरान हुई थी। साथ ही सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि उनकी शादी कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए ही संपन्न होगी और समारोह में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

सिद्धार्थ सिपानी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ सिपानी ने आगे कहा, 'अनीशा कोलकाता की रहने वाली हैं और हम तीन साल पहले बैंकॉक में मिले थे। मैं वहां छुट्टियां मनाने गया था और वो भी वहीं छुट्टियां मना रही थीं। हमारे रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से हुई थी लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई, ये हमें भी नहीं पता चला और अब हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया है। हमारे परिवारजनों ने भी अनुमति दे दी है और उन्हीं के आशीर्वाद से हम अपने जीवन की नई शुरुआत करेंगे।'

विज्ञापन

सिद्धार्थ सिपानी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने बताया, शादी के लिए दुल्हन और उनका परिवार दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। सिद्धार्थ और अनीशा शादी की खरीदारी में काफी व्यस्त हैं। सिद्धार्थ ने कहा, "अनीशा और मैं साउथ एक्स, जीके और गुड़गांव में खरीदारी कर रहे हैं, और हम इन दिनों बहुत बिजी हैं। हम चाहते हैं कि हमारा यह खास दिन हर तरह से खास हो इसलिए ये सब तो करना ही पड़ेगा।"

सिद्धार्थ ने यह भी कहा कि उनकी शादी कोरोना नियमों को ध्यान में रखते हुए ही संपन्न होगी। उनकी शादी में  सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। वह कहते हैं,"कोविड नियमों के चलते हमने 50 लोगों को आमंत्रित किया है। 19 जुलाई को हम पांच दिनों के लिए गोवा जाएंगे और जब भी चीजें बेहतर होंगी, हमने एक उचित हनीमून के लिए तुर्की जाने की प्लानिंग की है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें