फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंगूरी भाभी' की होगी वापसी, शुभांगी अत्रे लेंगी शिल्पा शिंदे की जगह

Sat, 16 Apr 2016 06:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक अंतराल के बाद टेलीविजन की सर्वाधिक लोकप्रिय भाभी लौट आई हैं। तिवारी (रोहिताश्व गौड़) और विभूति (आसिफ) दोनों ही सांसें रोककर अंगूरी का इंतजार कर रहे हैं और उनकी प्रार्थनाओं का फल मिल गया है। अंगूरी जल्द ही उनकी जिंदगी में लौटेंगी। 
विज्ञापन


हालांकि, काफी अटकलों के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री शुभांगी अत्रे टीवी के मशहूर सिटकाॅम भाभी जी घर पर हैं! में अंगूरी भाभी का किरदार निभाएंई।  इससे पहले खबर ये भी थी कि अंगूरी के लिए शिल्पा शिंदे की जगह रश्मी देसाई या शीतल खंडाल लेंगी लेकिन अब शुंभागी का नाम तय हुआ है।

निर्माता बेनेफर कोहली ने कहा, ‘‘शुभांगी मासूमियत और आकर्षण का आदर्श मिश्रण हैं। वह शानदार अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि वह एक बेमिसाल अंगूरी भाभी बनेंगी तथा सभी लोगों का दिल आसानी से जीत लेंगी। मैं बस यही कह सकती हूं कि खुद फैसला करने के लिये इंतजार करें और देखें।‘‘
विज्ञापन


खास बात ये भी है कि शिल्पा शिंदे ने जब सीरियल चिड़ियाघर में कोयल का किरदार छोड़ा था तब भी शुभांगी ने ही उनकी जगह ली थी। देखते हैं अंगूरी के किरदार में शुंभागी कितनी जमती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें