फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhangi Atre: ‘डॉक्टर ने कह दिया था अगर लाइफस्टाइल नहीं बदला तो…’, दिवंगत पति को याद कर भावुक हुईं शुभांगी

Wed, 11 Jun 2025 05:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम शुभांगी अत्रे के पूर्व का पति का कुछ वक्त पहले ही निधन हुआ। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने पूर्व पति की हेल्थ प्रॉब्लम पर बात की। साथ ही भावुक होकर बहुत सी बातें अपने रिलेशनशिप को लेकर साझा की हैं।  
विज्ञापन
शुभांगी अत्रे- अभिनेत्री के दिवंगत पति पीयूष - फोटो : इंस्टाग्राम@shubhangiaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुभांगी अत्रे हाल ही में एक पैपराजी पेज को पर्सनल लाइफ, करियर से जुड़ी बातों को लेकर इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में वह अपने पूर्व पति को याद करती नजर आईं। कुछ महीने पहले ही शुभांगी के पूर्व  पति पीयूष का निधन हुआ। पति के निधन से कुछ वक्त पहले ही दोनों का तलाक हुआ था। 

विज्ञापन


पूर्व पति के एडिक्शन पर बात की 
शुभांगी विरल भयानी की टीम से बातचीत में कहती हैं, ‘ पीयूष को शराब का एडिक्शन था, डॉक्टर्स ने बहुत पहले ही बोल दिया था कि अगर लाइफस्टाइल चेंज नहीं करेंगे तो ये हो सकता है। मैं भी जानती थी ऐसा कुछ होगा लेकिन यह बस इतनी जल्दी होगा, सोचा नहीं था।’ 




अच्छी यादों में याद रखना चाहती हैं
शुभांगी आगे कहती हैं, ‘मैं पीयूष को अच्छी चीजों और यादों के लिए याद रखना चाहती हूं। मैं उन्हें प्यार करती हूं। उनको कभी नहीं भूला सकती हूं। मैं तो यही कहती हूं कि जहां भी पीयूष है, वहां से मुझे और आशी (बेटी) को ब्लेस करते रहना।’  ये खबर भी पढ़ें: Shubhangi Atre: ‘भाबी जी घर पर हैं’ के राइटर को शुभांगी ने किया याद, मनोज संतोषी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री 

22 साल की शादी के बाद लिया तलाक

विज्ञापन

बताते चलें कि शुभांगी अत्रे और पीयूष ने 2003 में शादी की थी। इनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आशी है। मार्च 2025 में शुभांगी ने अपने पति से तलाक ले लिया। लगभग 22 साल साथ रहने के बाद शुभांगी और पीयूष ने यह फैसला लिया था। बाद में कई इंटरव्यू में शुभांगी ने इस अलगाव की वजह पीयूष के शराब के एडिक्शन को ही बताया था। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें