हर्षद ने शो ‘लॉकअप’ में खोला था अपना राज
बता दें कि ‘लॉकअप 2’ जब शुरू हुआ था तो इस शो में हर्षद ने एक बड़ा राज खोला था। उन्होंने कहा था, ‘मैंने एक ही समय पर अपने दोस्त और अपनी गर्लफ्रेंड दोनों को खो दिया। मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ मुझे धोखा दिया। यही मेरा राज है।’
‘लॉकअप 2’ रियलिटी शो के एपिसोड में जब हर्षद चोपड़ा ने अपने दिल का दर्द बयां किया तो हर कोई हैरान रह गया। लगभग 16 साल पहले उनको प्यार में धोखा मिला था।
20 साल से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं हर्षद चोपड़ा
हर्षद चोपड़ा लगभग 20 साल से टीवी सीरियल की दुनिया में सक्रिय हैं। वह अब तक 'बेपनाह', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' जैसे हिट टीवी शो में लीड रोल निभा चुके हैं। उन्हें बेस्ट एक्टर के लिए कई बार इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड मिल चुके हैं।