भारती सिंह ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर का नाम जाहिर कर दिया
- फोटो : इंस्टाग्राम@instantbollywood
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ रियलिटी शो को बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। इसमें लगभग 13 प्रतियोगी शामिल हैं, इनमें कुछ टीवी स्टार्स हैं, कुछ फिल्म एक्टर तो कुछ इंफ्लुएंसर शामिल हैं। हाल ही में इस शो का एक प्रतियोगी भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में नजर आया। पैपराजी ने उस प्रतियोगी को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर के तौर पर पुकारा। वहीं भारती सिंह ने भी कुछ ऐसा कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के विनर के नाम से पर्दा ही उठ गया।
भारती सिंह ने इस प्रतियाेगी को टॉप 3 में शामिल बताया
भारती सिंह के शो ‘लाफ्टर शेफ 3’ में विशाल आदित्य सिंह नजर आए। वह भारती सिंह के साथ पैपराजी को फोटो पोज दे रहे थे। इस दौरान पैपराजी ने विशाल को ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का विनर कहा। इस पर भारती बोलीं- ‘टॉप 3 खतरों के खिलाड़ी।’ इस बात पर विशाल, भारती को चुप रहने का इशारा करते हैं।
विशाल आदित्य सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं विशाल आदित्य सिंह?
'बेगूसराय' और 'चंद्रकांता' जैसे डेली सोप में विशाल आदित्य सिंह ने लीड रोल किए। साथ ही 'बिग बॉस 13', 'नच बलिये 9' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' जैसे रियलिटी शो भी किए। अब वह ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का हिस्सा हैं। भारती के वायरल वीडियो से लगता है कि वह इस रियलिटी शो का जीत भी चुके हैं। वैसे अभी तक मेकर्स की तरफ से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।